इन आसान टिप्स से पाएं मोतियों जैसे चमकते दांत, दूर होगा पीलापन
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़ , 17 सितंबर, 2024 :
जब हम हंसते हैं तो हमारे चेहरे पर सबसे पहले दांत ही नजर आते हैं। इसलिए बहुत से लोग चाहते हैं कि उनके दांत सफेद हों। लेकिन बहुत से लोगों के दांत पीले और दागदार होते हैं। इससे वे खुलकर हंस नहीं पाते।
दांतों को ठीक से ब्रश न करने और कुछ चीजों को खाने से दांतों पर गंदगी जम जाती है। इससे दांत पीले और हल्के हरे रंग के हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों जिनका इस्तेमाल करने से आपके दांत जरूर सफेद हो सकते हैं।
नींबू का रस, नमक
नींबू के रस से पीले दांतों को सफेद किया जा सकता है। इसके लिए आपको सुबह ब्रश करने के बाद नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों पर अच्छी तरह मलना है। इसके बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
तिल का तेल
दांतों पर लगे पीले धब्बों को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह तिल के तेल से कुल्ला करें। यह आपके दांतों को मजबूत भी बनाता है। साथ ही, खाना खाने के बाद रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। अगर आप दिन में दो बार यानी सुबह और रात को ब्रश करते हैं तो आपके दांत मजबूत और सफेद रहेंगे।
त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह देश में कहीं भी आसानी से मिल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह दांतों की समस्याओं को दूर करने में भी बहुत मददगार होता है। अगर आपके दांत पीले हैं तो इससे अपने दांतों को ब्रश करें। यह आपके दांतों को सफेद बनाएगा।
हालांकि, दांतों को सफेद करने के लिए अगर आप बहुत देर तक ब्रश करते हैं या बहुत देर तक ऑयल पुलिंग करते हैं तो आपके दांत खराब हो सकते हैं।
(के.के.)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →