बिहार के अभिषेक को गूगल ने 2.07 करोड़ रुपए का ऑफर दिया
बिहार, 18 सितंबर, 2024 :
बिहार के जमुई जिले के झाझा में रहने वाले अभिषेक कुमार को गूगल ने 2 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। अभिषेक कुमार ने NIT पटना से बीटेक की पढ़ाई की है। इस के बाद उन्हें 2022 में बर्लिन से अमेजन कंपनी ने 1.8 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। अब वे 2.07 करोड़ के पैकेज के साथ लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे। पांच फेज के इंटरव्यू के बाद गूगल ने अभिषेक को यह ऑफर दिया है। पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक गूगल में काम करना चाहते थे। यह सपना अब पूरा हो गया है।
बिहार के जमुई जिले के झाझा में रहने वाले अभिषेक कुमार को गूगल ने 2 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। वे लंदन जाकर गूगल कंपनी को जॉइन करेंगे। इससे पहले अभिषेक ने अमेजन में भी नौकरी की है। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई के सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं।
गूगल के इंटरव्यू पास करने की स्ट्रैटजी के बारे में अभिषेक बताते हैं कि, इंटरव्यू के दौरान वे एक कंपनी में काम कर रहे थे और नौकरी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने 8 से 9 घंटे की नौकरी के बाद इंटरव्यू की तैयारी के लिए वक्त निकाला, जो बेहद मुश्किल था।
(के.के.)