चंडीगढ़: गड्ढों मे मिटी भरने का काम हुआ शुरू
ब्यूटीफूल सिटी की टूटी व बदहाल सड़क
मध्य मार्ग की भी हालात खराब
अधिकारियों ने टूटी सड़को के नाम चूपी साधी
एक दूसरे पर अधिकारी झाड़ रहे पला
रमेश गोयत
चंडीगढ़ 07 अक्तुबर 2024। ब्यूटीफूल सिटी की टूटी व बदहाल सड़को पर सोमवार को पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने लेबर लगाकर गड्ढों मे मिटी भरने का काम शुरू कर दिया। मध्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन लाईट प्वाईट पर सबसे ज्यादा बुरा हाल है। पिछल्लें एक महीने से भी ज्यादा समय से यहा की सड़क टूटी पड़ी है। निगम व प्रशासन के अधिकारी अपनी गाड़ी का शीशा बन्द करके इन गड्ढों की तरफ नजर भी नही करते। राहगीर व वाहन चालक रोजाना ही चोटिल हों रहे है। शहर की जनता अधिकारियों को व्हाट्सएप पर फोटो भेज रही है। उसके बाद भी जू भी नही रेंग नही रही है। अधिकारी अपने वातानुकुल कार्यालय से बाहर ही नही निकल रहे है। चंडीगढ़, जिसे ‘ब्यूटीफूल सिटी’ के नाम से जाना जाता है, अपनी सड़कों की खस्ता हालत से जूझ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि शहर की सुंदरता और व्यवस्थित संरचना पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आम जनता, जो कभी इस शहर की सुव्यवस्थित सड़कों की तारीफ करती थी, अब वही सड़कों पर लगे गड्ढों से परेशान होकर चोटिल हो रही है। वाहन चलाते समय अचानक गड्ढे आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार विभाग द्वारा गड्ढों में केवल मिट्टी भरकर अस्थायी समाधान किया जाता है, जिससे कुछ ही समय में समस्या फिर से उभर आती है। शहर के नागरिकों का कहना है कि चंडीगढ़ का नाम तो बड़े गर्व के साथ ‘ब्यूटीफूल सिटी’ रखा गया है, पर सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण यह नाम अब सार्थक नहीं रह गया है। विश्व प्रसिद्ध ब्यूटीफूल सिटी में सालाना लाखों पर्यटक व दूसरे प्रदेशों से लोग यहा घूमने आते है। मगर प्रशासन का सड़क सुधार की और कोई ध्यान नही है। सड़को की हालात को देखकर चंडीगढ़ की सुंदरता पर दाग लग रहा है। सड़कों को देखकर नाम बड़ा दर्शन छोटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि लोगों का वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। खस्ता हालत की सड़के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मध्य मार्ग पर भी सब्जी मंडी जक्शन के आसपास गहरे गड्ढों हाने के कारण लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। काफी समय से नागरिक इसे बनाने की मांग भी कर रहे है, पर इस ओर प्रशासन व नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों के लिए यह एक मुसीबत बनी हुई है। चंडीगढ़ की तमाम सड़कें बारिश के बाद और भी बेहाल हो गई। जगह जगह सड़कों पर बडेÞ-बडेंÞ गढ्ढे हो गए हैं और इसकी वजह से एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ गया है. ट्रैफिक के लिहाज से व्यस्त मानी जाने वाली सड़के भी बदहाल नजर आ रही हैं। सबसे पहले मध्य मार्ग की बात करते हैं ये चंडीगढ़ की न सिर्फ एक प्रमुख और हैवी ट्रैफिक वाली सड़क है। इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो सड़क इतनी खराब हो गई है कि ट्रैफिक जाम भी लगने लगा है। इंडस्ट्रीयल एरिया फेस 1 व 2 में सड़क पूरी तरह से ऊबड़ खाबड़ हो गई है। यहां एक बड़े हिस्से में सड़क कई जगह से उधड़ सी गई है। चंडीगढ़ के हर चौक-चौराहे पर सड़क टूटने से बजरी निकल रही है। सड़क से निकली बजरी से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे है। विभाग गड्ढों मे मिटी भरकर काम चला रहा है। नगर निगम व प्रशासन के अधिकारियों की इसकी तरफ कोई ध्यान नही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →