जाको राखे साईयां...,18 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित निकली ढाई साल की मासूम
दौसा, 19 सितंबर,2024ः राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।बच्ची की हालात स्थिर है। उसे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। NDRF के अधिकारियों ने ऑपरेशन सफल होने की जानकारी दी है। बता दें कि दौसा के गुढ़ा रोड स्थित गांव जोधपुरिया में करीब ढाई साल की एक मासूम खेलते-खेलते बोरबेल में गिर गई थी।
#WATCH दौसा: करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा, "बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करया गया है...बच्ची की हालत बिल्कुल ठीक… pic.twitter.com/V9Zc34ko2a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2024
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →