राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आप की नई सरकार का शपथ ग्रहण 21 सितंबर को होगा
नई दिल्ली, 19 सितंबर,2024ः दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में छह मंत्री भी शपथ लेंगे। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यह प्रस्ताव राष्ट्रपति के पास भेजा था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर (शनिवार) को होगा।
आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। आतिशी के साथ अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे: आम आदमी पार्टी
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/ohoazk0x6O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2024
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →