राहुल को आतंकी कहने पर रवनीत बिट्टू पर FIR, केंद्रीय मंत्री ने माफी मांगने से किया इंकार
नई दिल्ली, 20 सितंबर,2024ः राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने इसकी शिकायत की थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं अपने बयान पर माफी नहीं मागूंगा, बल्कि संसद में भी बोलूंगा कि गांधी परिवार ने पंजाब जलाया। हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं। दरअसल, बिट्टू ने 15 सितंबर को कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकवादी हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →