सलमान खान के पिता को मिली धमकी, बुर्का पहनी महिला बोली- 'लॉरेंस बिश्नोई को बता दूं क्या....'
मुंबई,19 सितंबर,2024ः अभिनेता सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को मुंबई में एक महिला ने धमकी दी है। सलीम खान मॉर्निंग वॉक के बाद बेंच पर बैठे हुए थे, उसी समय बांद्रा बैंडस्टैंड की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी। उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा- सही से रहो वर्ना लॉरेंस को बता दूं क्या? इससे पहले सलीम खान कुछ समझ पाते तब तक दोनों लोग फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस नेकेस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बांद्रा पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सलीम खान के साथ शरारत कर रहे थे। हमने जांच शुरू की और एक महिला समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उन्होंने हमें बताया कि वे शरारत कर रहे थे। 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में इस मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने हमले के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को जिम्मेदार ठहराया था और मामले से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →