साउथ के मशहूर कोरियोग्राफर पर सेक्शुअली एब्यूज करने का आरोप
मुंबई, 16 सितंबर, 2024 :
साउथ के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर पर 21 साल की लड़की ने सेक्शुअली एब्यूज करने का आरोप लगया है।
पीड़िता ने जानी के खिलाफ तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज करवाई है। जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ समेत कई हिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
लड़की ने आरोप लगाया कि उसने जानी के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और कोरियोग्राफर बीते कई महीनों से उसका शोषण कर रहे हैं।
पीड़िता ने कहा कि जानी ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया। साथ ही हैदराबाद स्थित अपने घर पर भी कई बार एब्यूज किया।
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने यह खबर कन्फर्म की है। उन्होंने बताया कि इस केस की इन्वेस्टिगेशन जारी है।
यह मामला सबसे पहले तेलंगाना वुमन सेफ्टी विंग (WSW) की डीजी शिखा गोयल ने उठाया था। उन्होंने ही पीड़िता को पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया था। जानी इससे पहले भी 2015 में एक विवाद के चलते छह महीनों के लिए जेल जा चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →