सावधान हो जाइए! मौसम विभाग ने जताई देश भर में बारिश की संभावना
नई दिल्ली, 17 सितंबर,2024ः मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना गहरा दबाव पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 5 से 6 घंटों के दौरान कमजोर हो जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →