कालका-शिमला हाईवे पर लैंडस्लाइड: एक तरफ से रास्ता बंद
शिमला, 16 सितंबर,2024ः कालका-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हो गया। सोलन जिले के कुमारहट्टी के पास फोरलेन के ऊपर लगाया गया डंगा ताश के पत्तों की तरह ठह गया।गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया। डंगा ढहने के बाद हाईवे की सोलन साइड जाने वाली लेन वाहनों के लिए बंद हो गई। इसके बाद यातायात को दूसरी लेन से चलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →