प्रियंका के बाद अब शिमला पहुंचेगी सोनिया गांधी
शिमला,17 सितंबर,2024ः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज शिमला आ सकती हैं। सूचना के अनुसार, दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आएंगी। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंचेगी, जहां पर प्रियंका गांधी बीते रविवार से ठहरी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेताओं का यह निजी दौरा है। इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। अभी तक दोनों का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। दोनों नेता छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगे। सोनिया और प्रियंका अगले 4-5 दिन तक छराबड़ा से ही देश की राजनीति पर नजर रखेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →