Salman Khan के पिता Salim Khan को धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार
मुंबई, 19 सितंबर, 2024 : सलमान खान (Salman Khan) को लम्बे समय से बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अब भाईजान के पिता सलीम खान को एक बार फिर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जानलेवा धमकी मिली है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान को बुर्का पहनी एक औरत ने कुछ ऐसा कहा कि पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ में आ गई।
अब पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सलीम खान को धमकाया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की गाड़ी में इस बुर्काधारी महिला को बिठाकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बिना देरी किया छानबीन शुरू कर दी और सभी CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इन CCTV फुटेज की मदद से दोनों स्कूटी सवारों को ढूंढ निकाला गया। अब इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। सामने आ रहे वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस स्टेशन में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, महिला ने बुर्के से अपना मुंह छिपाया हुआ है। तो दूसरे आरोपी के चेहरे को भी काले कपड़े से ढक दिया गया है।
(KK)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →