भारत भारती द्वारा चंडीगढ़ में भव्य सांस्कृतिक समारोह जल्द,राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय ने वरिष्ठ नागरिकों से की भेंट
चंडीगढ़: 14 सितंबर 2024।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के उदेश्य को लेकर देश भर में अलग अलग भाषा प्रांत के लोगों को साथ लेकर चल रही संस्था भारत भारती जल्द ही पंजाब और हरियाणा प्रांत की राजधानी चंडीगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन करवाने जा रही है ।
यह जानकारी देते हुए भारत भारती के पंजाब और जम्मू कश्मीर के प्रभारी इरफान अहमद ने बताया कि आज यूटी चंडीगढ़ प्रवास के दौरान भारत भारती के आगामी साँस्कृतिक कार्यक्रम के निमित्त महामहिम राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय और पूर्व सांसद, वरिष्ठ एडवोकेट, भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता सतपाल जैन सहित कई वरिष्ठ जनों से चंडीगढ़ में भेंट की गई।
उन्होंने बताया कि भारत भारती एक भारत श्रेष्ठ भारत के उदेश्य को लेकर अलग अलग शहरों में भारत के उत्तर,दक्षिण,पूरब,पश्चिम सभी दिशाओं से प्रवास करके शहरों में आ बसने वाले विभिन्न राज्य भाषाओं के लोगों को एक मंच पर लाकर उन्हे अपने अपने सांस्कृतिक मूल्यों के द्वारा अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती है। यह संस्था हर तरह के जाती, धर्म, पंथ से उपर उठ कर 2005 से लगातार राष्ट्रहित कार्य में लगी हुई है।
चंडीगढ़ प्रवास के दौरान उनके साथ में राष्ट्रीय संयोजक जगन्नाथ कुंज बिहारी स्वाईन और मोहिंदर कुमार निराला भी रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →