बरनाला में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव मनाया गया
शहर में शोभा यात्राएं निकाली गईं
भक्तों ने नाच-गाकर भगवान गणेश का उत्सव मनाया
अलग-अलग जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा
कमलजीत सिंह संधू
बरनाला, 17 सितंबर, 2024 :
बरनाला में विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव मनाया गया और शहर में शोभा यात्राएं निकाली गईं। भक्तों ने नाच-गाकर भगवान गणेश का उत्सव मनाया। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि युवा मंडल द्वारा बारहवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बरनाला शहर के डिसेंट होटल वाली गली में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज बरनाला शहर में भगवान गणेश की यात्रा निकाली गई है। जो बरनाला के विभिन्न बाजारों व गलियों से होकर गुजर रही है। भगवान गणपति का विसर्जन हरीगढ़ नहर पर जाकर किया जाएगा।
वहीं, एक अन्य श्रद्धालु रवि बंसल ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के मौके पर नजर मंदिर में भगवान के नाम पर रोजाना कीर्तन और आरती की जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणेश भगवान का विसर्जन रणीके में नहर में किया जाएगा।
(के.के.)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →