Haryana Poll : अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का खटाखट मॉडल फेल, हिमाचल में हांफ रही नीतियां उन्हें ले डूबी
09 अक्टूबर, 2024
शिमला : हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कांग्रेस की हार के लिए उनकी नीतियों को जिम्मेदार बताया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है। भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाई है। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा चुनाव के परिणाम के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है। हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में हांफ रही कांग्रेस की नीतियों का खामिजाया पार्टी को हरियाणा में भुगतना पड़ा है।
हरियाणा चुनाव के परिणाम पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "जनता का बहुत-बहुत आभार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंंग लाई...मतदान के दिन सभी भाजपा के साथ खड़ी थी..कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →