चंडीगढ़ प्रशासन में नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की होगी तैनाती
केतन बंसल व आईपीएस मृदुल का तबादला
चंडीगढ़, 12 सितंबर 2024-चंडीगढ़ प्रशासन में जल्द ही नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती होने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, विभिन्न कैडरों से अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है। आईएएस प्रेरणा पुरी की चंडीगढ़ में वापसी हो रही है। स्वप्निल नाइक को अरुणाचल प्रदेश से चंडीगढ़ भेजा गया है। आईएएस रूपेश कुमार का तबादला जम्मू-कश्मीर किया गया है। केतन बंसल को दमन और दीप भेजा गया है। आईपीएस मृदुल का अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर हुआ है। मंजीत और गीतांजलि खंडेलवाल, जो अंडमान और निकोबार में सेवाएं दे रहे थे, अब चंडीगढ़ में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। इन तबादलों से चंडीगढ़ प्रशासन में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर नए बदलाव होंगे, जो शहर की प्रशासनिक स्थिति को और सुदृढ़ करने में सहायक होंगे।