← GO BACK
Punjab Panchayat Elections: सरपंचों के 3683 और पंचों के 11734 नामांकन रद्द चंडीगढ़, 7 अक्टूबर, 2024: इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयोग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव 2024 के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सरपंचों के लिए कुल 3683 और पंचों के लिए 11734 नामांकन रद्द किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई जांच प्रक्रिया के दौरान जिलावार रद्द किए गए नामांकनों की विस्तृत रिपोर्ट इस प्रकार है: अमृतसर में सरपंचों के लिए 247 और पंचों के लिए 1387 नामांकन रद्द किए गए। बठिंडा में सरपंचों के लिए 68 और पंचों के लिए 248 नामांकन रद्द किए गए। बरनाला में सरपंचों के लिए 20 और पंचों के लिए 30 नामांकन रद्द किए गए। फतेहगढ़ साहिब में सरपंचों के लिए 106 और पंचों के लिए 242 नामांकन रद्द किए गए। फरीदकोट में सरपंचों के लिए 70 और पंचों के लिए 209 नामांकन रद्द किए गए। फाजिल्का में सरपंचों के लिए 52 और पंचों के लिए 138 नामांकन रद्द किए गए। गुरदासपुर में सरपंचों के लिए 1208 और पंचों के लिए 3533 नामांकन रद्द किए गए। होशियारपुर में सरपंचों के लिए 18 और पंचों के लिए 87 नामांकन रद्द किए गए। जालंधर में सरपंचों के लिए 68 और पंचों के लिए 214 नामांकन रद्द किए गए। कपूरथला में सरपंचों के लिए 45 और पंचों के लिए 190 नामांकन रद्द किए गए। लुधियाना में सरपंचों के लिए 134 और पंचों के लिए 537 नामांकन रद्द किए गए। मानसा में सरपंचों के लिए 15 और पंचों के लिए 45 नामांकन रद्द किए गए। मलेरकोटला में सरपंचों के लिए 4 और पंचों के लिए 23 नामांकन रद्द किए गए। मोगा में सरपंचों के लिए 115 और पंचों के लिए 376 नामांकन रद्द किए गए। एस.ए.एस नगर में सरपंचों के लिए 122 और पंचों के लिए 389 नामांकन रद्द किए गए। श्री मुक्तसर साहिब में सरपंचों के लिए 98 और पंचों के लिए 303 नामांकन रद्द किए गए। एस.बी.एस नगर में सरपंचों के लिए 22 और पंचों के लिए 59 नामांकन रद्द किए गए। पटियाला में सरपंचों के लिए 384 और पंचों के लिए 713 नामांकन रद्द किए गए। पठानकोट में सरपंचों के लिए 19 और पंचों के लिए 65 नामांकन रद्द किए गए। रोपड़ में सरपंचों के लिए 27 और पंचों के लिए 106 नामांकन रद्द किए गए। संगरूर में सरपंचों के लिए 48 और पंचों के लिए 109 नामांकन रद्द किए गए। तरनतारन में सरपंचों के लिए 362 और पंचों के लिए 1485 नामांकन रद्द किए गए।
(के.के.)
← ਪਿਛੇ ਪਰਤੋ
← Go Back