संजौली विवाद पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, पढ़ों क्या कहा?
शिमला, 13 सितंबर,2024ः शिमला जिला के संजौली मस्जिद विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "शिमला में अवैध रूप से बनी मस्जिद से जुड़ा पूरा मामला है, उसकी अतिरिक्त मंजिलों को मुस्लिम समुदाय ने खुद तोड़ने की इजाजत आयोग से मांगी है। किसी भी तरह का अवैध निर्माण, चाहे वह किसी भी धर्म का हो,उस पर हमारी सरकार कार्रवाई करने के लिए तैयार है।"
गौरतलब है कि पुलिस ने पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर ली है। बता दें कि पुलिस ने संजौली बाजार में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी का वीडियो जारी किया है। इस आधार पर पुलिस पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग किया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से प्रदर्शन करने, पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। ऐसे में केस में और लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं।
#WATCH शिमला (हिमाचल प्रदेश): सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "शिमला में अवैध रूप से बनी मस्जिद से जुड़ा पूरा मामला है, उसकी अतिरिक्त मंजिलों को मुस्लिम समुदाय ने खुद तोड़ने की इजाजत आयोग से मांगी है। किसी भी तरह का अवैध निर्माण, चाहे वह किसी भी धर्म का हो,उस पर हमारी सरकार… pic.twitter.com/ZOJUwesRtj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →