हिमाचल के आधार पर जेएंडके और हरियाणा में मांगे वोट
प्रचार के बाद हिमाचल लौटे कांग्रेस नेता, बोले – दोनों राज्यों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत
शिमला : हिमाचल से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी निभा रहे नेता वापस लौट रहे हैं। दोनों जगह चुनाव प्रक्रिया अंतिम दौर में है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से चुनाव ड्यूटी के बाद लौटे आखिल भारतीय मीडिया कमेटी को-ऑर्डिनेटर अनिल गोयल ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। प्रचार पर हिमाचल से गए नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल सरकार के फैसलों के आधार पर वोट मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों जगह गारंटियों का ऐलान किया है और उन्होंने इस दौरान हिमाचल के उदाहरण भी दिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन को लागू कर मील का पत्थर स्थापित किया था। इसके बाद देश भर के कर्मचारी सजग हो गए और ओल्ड पेंशन की मांग जोर-शोर से उठने लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 16.1 प्रतिशत पहुंच गई है और युवा प्रदेश से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत (7.8 प्रतिशत) से अधिक है। प्रदेश की सुरक्षा स्थिति बिगड़ी हुई है। केंद्र सरकार ने 2020 में 80 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं, लेकिन उनमें केवल 40 फीसदी का ही कार्यान्वयन हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →