हिमाचल में बड़ा नशा तस्कर बेनकाब, सेब व्यापारी व्हाट्सएप के जरिए चलाता था कारोबार
शिमला : हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने एक नशा तस्कर की गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिमला का एक सेब व्यापारी पिछले 5 से 6 साल से व्हाट्सएप के जरिए अवैध नशे का कारोबार चलाता था।
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि यह पूरा रैकेट व्हाट्सएप के जरिए चलता था, लेकिन डिलीवरी करने वाले शख्स और इसे हासिल करने वाला व्यक्ति कभी एक दूसरे से नहीं मिले थे। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला का एक सेब व्यापारी शाही महात्मा उर्फ शशी नेगी पिछले 5 से 6 साल से एक अंतर राज्य चित्त रिकॉर्ड चल रहा था इसका दिल्ली में नाइजीरियाई ड्रग गैंग और हरियाणा के अन्य गैंग के साथ संपर्क था। आरोपी का कश्मीर में भी कुछ लोगों के साथ संपर्क है। पुलिस ने 20 सितंबर को इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को एक व्यक्ति के पास 465 ग्राम चिट्टा मिला था।
पिछले 15 महीने में आरोपियों के बैंक खातों में 2.5 से 3 करोड़ रुपए की ट्रांजैक्शन का पता चला है पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →