नेपाल में भारी बारिश-बाढ़ से 170 की मौत; बिहार में रौद्र हुईं कोसी-गंडक
काठमांडू, 30 सितंबर, 2024ः नेपाल में हो रही भारी बारिश कहर बरपा रही है। बाढ़ के कारण जहां नेपाल में 170 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 55 लोग लापता बताए जा रहे हैं।नेपाल सरकार ने तीन दिनों तक स्कूलों में छुट्टी के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार तक वर्षा जारी रहने के अनुमान लगाया है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल की बारिश भारत में भी कहर बरपा रही है। इसका असर बिहार में भी दिख रहा है। बैराजों के गेट खोलने पड़े हैं, जिससे गंगा, कोसी, गंडक, समेत कई नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। नदी किनारे और निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। राज्य के 26 जिलों में 30 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →