← GO BACK
भाजपा नेता सुदेश कटारिया को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
चंडीगढ़ 09 अक्तूबर। भाजपा नेता सुदेश कटारिया को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय के तहत पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की मीडिया एजेंसी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के द्वारा सुदेश कटारिया पर भरोसा जताते हुए दी गई है। इससे पहले सुदेश कटारिया पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं। उनकी नई भूमिका में वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ जुड़े हुए रहेंगे।
← Go Back
←Go Back