शिमला-किन्नौर हाइवे पर लैंडस्लाइड: यात्री हो रहे परेशान
शिमला, 1 अक्तूबर, 2024ः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंडस्लाइड हुआ है। जिस कारण जिले का संपर्क एक बार फिर से शिमला से कट गया है। किन्नौर के निगुलसरी में सुबह चार बजे के करीब लैंडस्लाइड हो गया।इससे हाईवे पर सड़क किनारे वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबे को हटाने में जुट गई है। पहाड़ी से बार बार पत्थर व मलबा गिर रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि बार बार हो रहे भूस्खलन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। NH-5 का बड़ा हिस्सा एक बार फिर से धस गया है। जिसे खोलने के लिए मौके पर 2 मशीनें लगी है। दोपहर तक NH को खोल दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →