Haryana Election Breaking: भाजपा के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, 13 सितंबर,2024ः हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की तारीख पास आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है। नेताओं के एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार बरकरार है। अब भाजपा के पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कंबोज 2014 में इंद्री सीट से विधायक बने थे। मनोहर लाल खट्टर की सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →