जल्दी निपटा लें जरूरी काम, अक्तूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद
नई दिल्ली, 30 सितंबर, 2024ः अगर आपको भी बैंकिंग से जुड़ा कोई काम अक्टूबर में है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अक्टूबर में कुछ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले महीने यानी अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
- 1 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी.
- 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी
- 3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
- 6 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
- 10 अक्टूबर- महा सप्तमी
- 11 अक्टूबर- महानवमी
- 12 अक्टूबर- दशहरा और दूसरा शनिवार
- 13 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
- 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा
- 16 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
- 17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 20 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
- 26 अक्टूबर- विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार
- 27 अक्टूबर- साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)
- 31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली
हालांकि राहत वाली बात यह है कि इन छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन तरीके और मोबाइल ऐप के जरिए जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →