नई दिल्ली साल 2022 में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' रिलीज हुई थी। जो पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई। ऐसे में बीते साल फिल्म निर्माता और अभिनेता ऋषभ शेट्टी फिल्म के प्रीक्वल का एलान किया था, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं।
फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 में देवता की पृष्ठभूमि की कहानी और गांव के महत्व की खोज को दिखाया जाएगा। जो बेहद खास होने वाला है। ऐसे में अभिनेता ने इसके लिए कड़ी मेहनत भी की है। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए कलारीपयट्टू सीखा है।
एक साल तक अभिनेता ने सीखी कलारीपयट्टू
ऋषभ शेट्टी ने कंतारा के साथ सफलता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। कंतारा में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद अब अभिनेता इसके प्रीक्वल यानी कंतारा: चैप्टर 1 में अलग अंदाज में नजर आएंगे। ऐसे में इसकी तैयारी के लिए उन्होंने करीब एक साल तक ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट, कलारीपयट्टू को सीखने में बिताया है।
दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे वैज्ञानिक मार्शल आर्ट में से एक कलारीपयट्टू है, जिसकी शुरुआत केरल में हुई थी। इसका अभ्यास केरल की योद्धा जातियों जैसे नायर, एज्हावा द्वारा किया जाता था।
कंतारा में उन्होंने कंबाला दौड़ के बैल दौड़ अनुक्रम का प्रदर्शन भी खुद किया था। कंबाला तुलु नाडु की वार्षिक भैंस दौड़ है, जो कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में लोकप्रिय खेल त्योहार है। दक्षिण कन्नड़ जिले के कक्कपाडावु में कीचड़ भरे धान के खेतों में भैंसों ने उत्पात मचाया। वह हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि वह किसी बॉडी डबल पर निर्भर हुए बिना अपने स्टंट खुद ही करें।
ऋषभ शेट्टी लीड रोल निभाने के साथ फिल्म का निर्देशन भी खुद कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हो सकती है।