पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गीत "अटैच" आज रिलीज हो गया है। इस गीत को 1 मिनट में 1 लाख व्यू मिले है। सिद्धू के प्रशंसक उसके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते है। शुभदीप सिंह सिद्धू की मौत के बाद ये उनका 8वां गीत रिलीज हुआ है। बता दें कि नए गाने की जानकारी सिद्धू मूसवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला का नवीनतम गीत "अटैच" ने संगीत जगत का माहौल बना दिया है। स्टील बैंगलेज के सहयोग से और ब्रिटिश रैपर फ्रेडो ने इस गीत में हिप-हॉप और रैप किया है।
सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके अगले ही महीने 23 जून, 2022 को उनका पहला गाना 'एसवाईएल' रिलीज हुआ था। उनका दूसरा गाना 'वार' 8 नवंबर, 2022 को जारी हुआ था। तीसरा गाना 'मेरा ना' 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ था। मूसेवाला के चौथे गाने का नाम 'चोरनी' था, जो 7 जुलाई, 2023 को जारी हुआ था। उनका पांचवां गाना 'वॉचआउट' था। इसे 12 नवंबर, 2023 को रिलीज किया गया था। सिद्धू का छठा गाना 'ड्रिप्पी' 2 फरवरी, 2024 7वां गीत '410' 11 अप्रैल 2024 और आज 8वां गीत 'अटैच' 30 अगस्त को रिलीज हुआ।