हरियाणा में होली की धूम: सीएम नायब सैनी, मनोहर लाल और भूपेंद्र हुड्डा ने दी शुभकामनाएं
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 14 मार्च। रंगों के पर्व होली के मौके पर हरियाणा में उल्लास का माहौल है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं और इस त्योहार को प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया है।
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, "शांति, सद्भाव, समता और सौहार्द के महापर्व होली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। रंगों का यह उत्सव नव ऊर्जा और उल्लास से आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भर दे।"
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी देश और प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
हरियाणा के कई अन्य नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में विभिन्न शहरों और गांवों में लोग रंगों से सराबोर हो रहे हैं और मिठाइयों के साथ इस पर्व का आनंद ले रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →