एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
नई दिल्ली, 12 सितंबर, 2024 :
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने चीन के हुलुनबुइर में खेले गए मैच में साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम ने पहले मैच में चीन, दूसरे में जापान और तीसरे में मलेशिया को हराया था। भारतीय टीम अगला मैच 14 सितंबर को राइवल पकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।