फ्रैक्चर के बावजूद नीरज चोपड़ा ने खेला डायमंड लीग फाइनल
ई दिल्ली, 15 सितंबर, 2024 :
ओलिंपिक मेडलिस्ट भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फ्रैक्चर के बावजूद डायमंड लीग फाइनल खेला। उन्होंने रविवार को खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वे 2024 के डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।
नीरज ने एक्स पर बताया कि चोटिल होने के बाद भी वह मैदान पर उतरे। उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ ही एक्स-रे भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उन्हें फ्रैक्चर था। उन्होंने लिखा, जैसे ही 2024 सीजन खत्म होता है, मैं उन सभी चीजों पर नजर डालता हूं जो मैंने इस साल सीखी हैं। सुधार, असफलताओं, मानसिकता और बहुत कुछ के बारे में।