दही के साथ प्याज खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है
चंडीगढ़, 16 सितंबर, 2024:
सब्जी छोंकने से लगाकर सलाद तक में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। कई घरों में तो बिना प्याज के खाना बनाना या फिर नाश्ता तैयार करना मुश्किल काम होता है। वेज बिरयानी के साथ दही और प्याज रायता खाने का बहुत ज्यादा चलन है। आपको जानकर हैरानी होगी की दही के साथ प्याज खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
जी हां! आयुर्वेद के हिसाब से दही को प्याज के साथ मिलकर नहीं खाना चाहिए। जानते हैं कि दही और प्याज के साथ ही ऐसी कौन से अनहेल्दी फूड काम्बिनेशन हैं जिन्हें खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
दही में नमक के साथ प्याज, टमाटर और खीरा मिलाकर रायता बनाने का चलन बहुत पुराना है। आयुर्वेद के अनुसार प्याज के साथ दही खाने से भले ही स्वाद मिलता हो लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचता है। दही की प्रकृति ठंडी होती है वही प्याज गर्म होता है। जब दोनों को साथ में मिलाया जाता है तो दोनों की प्रकृति विपरीत हो जाती है। दही-प्याज का रायता खाने से शरीर में दुष्प्रभाव होते हैं और साथ ही विषैले तत्व भी उत्पन्न होते हैं।
कुछ लोगों को दही और प्याज एक साथ खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है जिससे पूरे शरीर में चकत्ते हो सकते हैं। वहीं दही और प्याज से शरीर में वात-कफ और पित्त का असंतुलन भी हो सकता है। प्याज में पाया जाने वाला सल्फर शरीर को फायदा पहुंचता है लेकिन इसे दही के साथ नहीं मिलना चाहिए। अगर आप कभी भी दही के साथ प्याज खाने का सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसे ना खाएं।
तरबूज और ठंडे पानी का सेवन
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज का सेवन करते हैं। तरबूज खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, शुगर होती है जो शरीर को फायदा पहुंचती है। लेकिन जब अलग से पानी पी लिया जाता है तो पेट में सूजन, बेचैनी या फिर अनडायजेशन की समस्या हो जाती है। साथ ही शरीर का पीएच बैलेंस भी पूरी तरह से बिगड़ जाता है। व्यक्ति को कालरा जैसी बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है।