सुंदर और घने बालों के लिए लाभदायक है प्याज का रस
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 11 सितंबर, 2024 :
बालों का पतला, कमजोर होना और झड़ना एक कॉमन समस्या है। हेयर फॉल कई कारणों से हो सकता है। प्याज का रस हेयर फॉल को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। प्याज का रस एक बेहद असरदार होम रेमेडी है और इसकी मदद से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं प्याज के रस का उपयोग कैसे करें।
प्याज का रस और नारियल तेल -
बालों को मजबूती देने के लिए एक बाउल में एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर दें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर ब्रश या कॉटन से लगाएं और 15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद लाइट शैंपू से सिर धो लें।
एलोवेरा और प्याज का रस:
हेयर फॉल और पतले बालों की समस्या दूर करने में भी प्याज काफी मददगार होता है। इसके लिए दो चम्मच प्याज रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को धो लें।
प्याज का रस और नींबू:
बालों को मजबूत बनाने के लिए नींबू और प्याज का रस मिलाकर लगाएं। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इससे बाल जड़ों से मजबूत होने लगते हैं।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। बाबूशाही ब्यूरो इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)