चंडीगढ़ - निर्वाचन आयुक्त बने विवेक जोशी, हरियाणा में नए मुख्य सचिव की होगी नियुक्ति
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 18 फरवरी: हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। जोशी ने पिछले साल 1 नवंबर को हरियाणा के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। अब उनकी नई नियुक्ति के बाद हरियाणा सरकार को नए मुख्य सचिव की तलाश करनी होगी।
विवेक जोशी एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं और उनकी नियुक्ति निर्वाचन आयोग में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके कार्यकाल में हरियाणा प्रशासनिक व्यवस्था में कई अहम फैसले लिए गए थे। अब देखना होगा कि राज्य सरकार उनकी जगह किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →