हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पद के लिए निकली भर्ती
जानें आवेदन करने की लास्ट डेट
बाबूशाही ब्यूरो
पंचकूला, 8 सितंबर, 2024 :
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल के 5600 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। इस पद के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। EWS/SC/OBC वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष छूट रहेगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू की गई है। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2024 रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
बता दें की CET के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) देना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरा जाएगा। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के होंगे। 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं, जोकि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →