चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक से की मुलाक़ात;
चंडीगढ़ प्रशासक से ओटीएस स्कीम लागू करने की लगाई गुहार
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 01 अप्रैल। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात की। और चंडीगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं से चंडीगढ़ प्रशासक को आवगत भी कराया। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रधान हरिंदर सिंह स्लैच उपप्रधान दीपक शर्मा सदस्य योगेश कपूर संजीव बांका एवं ऋषभ गोयल उपस्थित रहे। संगठन के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के प्रशासक को औद्योगिक क्षेत्र की काफी समय से चली आ रही समस्याओं के विषय में बातचीत में बताया की चंडीगढ़ के मास्टर प्लान 2031 के अंतर्गत कन्वर्जन पॉलिसी को जल्दी से जल्दी लागू कराया जाए। जो की काफी लंबे समय से व्यापारियों की मांग है। यहां पॉलिसी लागू होने से व्यापारियों को नोटिसों से निजात मिलेगी। वहीं प्रशासन को राजस्व के रूप में काफी फंड प्राप्त होगा।
दीपक शर्मा ने बताया की चंडीगढ़ प्रशासक से ओटीएस स्कीम के विषय की बात रखी और जल्दी से जल्दी ओटीएस योजना को चंडीगढ़ में लागू करने को कहा। और उन्होंने ने बातचीत के दौरान बताया कि जब पूरे भारत में ओटीएस स्कीम लागू हो सकती है। तो चंडीगढ़ में क्यों नहीं हो सकती। चंडीगढ़ के साथ-साथ देश की और 5 यूटी से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। यूटी भी भारत देश का हिस्सा है। इन सभी विषय को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने आश्वासन दिया की आने वाली 18 तारीख को एक मीटिंग का योजना बनाई जा रही हैं। जिसमें इन सभी प्रकार के मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके समाधान करने की कोशिश करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →