मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडी माता मंदिर में करेंगे पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की करेंगे कामना
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 01 अप्रेल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सुबह 9 बजे चंडी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक आस्था के इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कालका स्थित काली माता मंदिर भी जाएंगे, जहां वे प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। प्रदेश सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य कर रही है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रदेश के कल्याण के लिए पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →