Himachal News : दिल्ली में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की प्रदेश प्रभारी से मुलाकात, संगठन पर हुई गहन चर्चा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 02 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर शिमला से दिल्ली पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी के साथ बैठक की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में संगठन को सुदृढ़ करने और पंचायत स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू कोच्चि के लिए रवाना हो गए। वे 4 अप्रैल को दिल्ली लौटेंगे और 5 अप्रैल को शिमला पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वे 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे।
उत्तर भारत में कांग्रेस की एकमात्र सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में, पार्टी नेतृत्व ने उन्हें केरल में पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे वहां के नेताओं से मुलाकात कर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इन दिनों केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पार्टी में हलचल मची हुई है। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →0 | 3 | 4 | 2 | 9 | 2 | 5 |