हरियाणा चुनावः भगवान की शरण में पहुंचे नेता, कोई गा रहा भजन तो कोई कर रहा पूजा
हरियाणा की सियासत का आज बहुत अहम दिन है। राज्य की बागडोर किसके हाथ जाएगी यह तस्वीर थोड़ी देर में साफ हो जाएगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते नेता भगवान की शरण में पहुंचे हुए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए। वहीं कैथल से कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने डेरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH कैथल, हरियाणा: कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने डेरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/TrkpgPB6YQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
#WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी मतगणना से पहले ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए। pic.twitter.com/qxI360EpcM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →