दिल्ली, पंजाब-हरियाणा की हवा हो रही खराब! घर से निकलते समय बरते यह सावधानियां
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर, 2024ः देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा की हवा लगातार खराब होती जा रही है। दोनों राज्यों में aqi खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दोनों प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में ही हवा का स्तर बहुत खराब है। AQI 200 के पार पहुंचा हुआ है। वहीं बात की जाए पानीपत की तो यह जिला गैस चैंबर बना हुआ है। यहां AQI 500 के पार पहुंच गया है। इन दिनों किसानों द्वारा पराली भी जलाई जा रही है जिस कारण हवा की श्रैणी खराब होती जा रही है। ऐसे में लोगों को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतने की ज़रूरत है।
0 | 3 | 3 | 1 | 1 | 7 | 3 |