वक्फ बिल पर बंगाल में हिंसा पर अनिल विज का हमला – बोले, "ममता को रियल टाइम एक्शन फिल्में देखने का शौक"
कांग्रेस पर भी साधा निशाना – “पहले चंदामामा की कहानियां आती थीं, अब दिग्विजय सिंह की”
बाबूशाही ब्यूरो
अम्बाला/चंडीगढ़, 13 अप्रैल:
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि "ममता बनर्जी को रियल टाइम एक्शन फिल्में देखने का शौक है, जिसमें सड़कों पर आग लगी हो, दुकानें जल रही हों और लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े हों।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ममता कुछ महीनों में एक बार ऐसी "एक्शन मूवी" बना ही लेती हैं।
मंत्री विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर 10 भाजपा नेताओं को आईएसआई एजेंट बताया था। अनिल विज ने कहा, "पहले चंदामामा की कहानियां आती थीं, अब दिग्विजय सिंह की कहानियां आती हैं। वो मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने के उस्ताद हैं। कांग्रेस का काम ही देश के गद्दारों से हाथ मिलाना है। भाजपा का कोई भी नेता देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा नहीं हो सकता।"
"आतंकी तहुव्वर अब तोते की तरह बोलेगा और राज उगलेगा"
मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहुव्वर द्वारा एनआईए के सामने पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किए जाने पर भी मंत्री विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "166 लोगों की हत्या का दोषी तहुव्वर अब तोते की तरह बोलेगा और सब कुछ उगल देगा – कि उसे किसने भेजा, किनके कहने पर उसने हमला किया।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →
0 | 3 | 7 | 1 | 9 | 8 | 3 |