Kalka-Shimla Rail Sahitya Yatra : बाबा भलकू स्मृति कालका-शिमला रेल साहित्य यात्रा 12-13 अप्रैल को
बाबूशाही ब्यूरो, 18 मार्च 2025
शिमला। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बाबा भलकु स्मृति कालका शिमला रेल साहित्य यात्रा एवं संवाद का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला के सहयोग से हो रही इस साहित्य यात्रा में प्रदेश और देश के नामचीन साहित्यकार भाग लेंगे। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच के अध्यक्ष कहानीकार एस आर हरनोट ने बताया कि बाबा भलकू स्मृति कालका-शिमला रेल साहित्य यात्रा एवं संवाद का आयोजन इस बार 12 और 13 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है।
12 अप्रैल को यात्रा कालका से शुरू होकर, बड़ोग के बाद शिमला पहुंचेगी। 13 अप्रैल को बस के जरिए शिमला कुफरी चायल और झाझा गांव होते हुए वापस शिमला पहुंचेगी। इसे लेकर साहित्यकारों में खासा उत्साह है। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →