पंचकूला: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 16 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा
रमेश गोयत
पंचकूला, 18 मार्च 2025: पंचकूला पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर 16 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ पंचकूला के विभिन्न थानों में 15 और जीरकपुर में 1 मामला दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की गई बाइकें बरामद की जाएंगी।
पुलिस की मुस्तैदी से गिरफ्तारी
शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने सभी थाना प्रभारियों और क्राइम ब्रांच को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 17 मार्च को सेक्टर-11 में पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
- 9 मार्च को सेक्टर-10 में हुई बाइक चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया।
- संदिग्ध पर नजर रखने के लिए सभी राइडर और ईआरवी यूनिट्स को अलर्ट किया गया।
- 17 मार्च को सेक्टर-11 में गश्त कर रहे सिपाही रिंकू और एसपीओ विनोद हसन ने आरोपी को पहचान कर दबोच लिया।
- पूछताछ के दौरान आरोपी ने 16 बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (40) पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी एकता विहार कॉलोनी, जगाधरी, यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी था और पहले मजदूरी करता था। कुछ समय से वह पंचकूला और जीरकपुर में ठिकाना बदलकर रह रहा था और लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
चोरी की 16 घटनाओं का खुलासा
आरोपी के खिलाफ पंचकूला और जीरकपुर में कुल 16 बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।
क्रम संख्या |
घटना स्थल |
तारीख |
चोरी हुई बाइक |
मामला दर्ज थाना |
1 |
सेक्टर-11 मार्केट, पंचकूला |
9 मार्च |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-5 थाना |
2 |
सेक्टर-10, पंचकूला |
10 मार्च |
एचएफ डीलक्स |
सेक्टर-5 थाना |
3 |
सेक्टर-11 मार्केट, पंचकूला |
15 मार्च |
पैशन प्रो |
सेक्टर-5 थाना |
4 |
सेक्टर-11/15 चौक, पंचकूला |
15 मार्च |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-5 थाना |
5 |
सेक्टर-9, पंचकूला |
16 मार्च |
पैशन प्रो |
सेक्टर-5 थाना |
6 |
सेक्टर-10, पंचकूला |
16 मार्च |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-5 थाना |
7 |
फेज-1, पंचकूला |
6 मार्च |
पैशन |
सेक्टर-20 थाना |
8 |
सेक्टर-20, पंचकूला |
25 फरवरी |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-20 थाना |
9 |
फेज-1, पंचकूला |
12 मार्च |
पैशन |
सेक्टर-20 थाना |
10 |
सेक्टर-8, पंचकूला |
13 मार्च |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-7 थाना |
11 |
सेक्टर-5, पंचकूला |
12 मार्च |
डीलक्स |
सेक्टर-5 थाना |
12 |
जीरकपुर, पंजाब |
-- |
पैशन प्रो |
जीरकपुर थाना |
13 |
सेक्टर-20, पंचकूला |
17 फरवरी |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-20 थाना |
14 |
नाड़ा साहिब, पंचकूला |
17 मार्च |
डिस्कवर |
चंडीमंदिर थाना |
15 |
सेक्टर-12A, पंचकूला |
1 मार्च |
स्प्लेंडर (अभी बरामद नहीं) |
सेक्टर-14 थाना |
16 |
सेक्टर-12A, पंचकूला |
13 मार्च |
स्प्लेंडर |
सेक्टर-14 थाना |
पुलिस रिमांड पर आरोपी, चोरी की बाइक बरामदगी की तैयारी
पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरी की गई बाइकें बरामद की जाएंगी। आरोपी ने कबूला है कि उसने पंचकूला और जीरकपुर में कई ठिकानों पर चोरी की बाइकें छिपाई हुई हैं।
पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने सतर्कता दिखाने वाले सिपाही रिंकू और एसपीओ विनोद हसन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस गश्त को और मजबूत किया जाएगा।
शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
- 25 राइडर और 18 ईआरवी चालक नियमित रूप से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
- चिन्हित और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त को बढ़ाया जाएगा।
- बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और ट्रिपलिंग करने वाले बाइक सवारों पर सख्त नजर रखी जाएगी।
- शहर के 11 प्रमुख नाकों पर पुलिस अलर्ट कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →