हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां, 27 जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 17 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के 27 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली की अनुमति से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।
भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नए जिला अध्यक्षों की सूची:
पंचकूला – अजय मित्तल
अम्बाला – मंदीप राणा
यमुनानगर – राजेश सपरा
कुरुक्षेत्र – सरदार तेजेन्द्र गोल्डी
कैथल – ज्योति सैनी
करनाल – श्री प्रवीन लाठर
पानीपत – दुष्यन्त भट्ट
सोनीपत – अशोक भारद्वाज
गोहाना – बिजेन्द्र मलिक
जीन्द – तेजेन्द्र दुल
रोहतक – रणबीर ढाका
झज्जर – विकास बाल्मीकि
डबवाली – रेणु शर्मा
सिरसा – यतीन्द्र सिंह एडवोकेट
हांसी – अशोक सैनी
हिसार – आशा खेदड़
फतेहाबाद – प्रवीन जोड़ा
भिवानी – वीरेन्द्र कौशिक
दादरी – इंजीनियर सुनील
रेवाड़ी – वन्दना पोपली
महेन्द्रगढ़ – यतेन्द्र राव
गुड़गांव – सर्वप्रिय त्यागी
पटौदी – अजीत यादव (सुपुत्र श्री धूमीराम)
नूंह – सुरेन्द्र सिंह पिंटू
पलवल – विपिन बैंसला
बल्लबगढ़ – सोहनपाल सिंह
फरीदाबाद – पंकज पूजन रामपाल
भाजपा के संगठन को मिलेगी मजबूती
प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने की रणनीति बनाई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती बढ़ेगी और संगठन का विस्तार होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने सभी नए जिला अध्यक्षों को बधाई दी और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →