रमेश गोयत
चंडीगढ़, 29 मार्च: भारत सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सत्यपाल जैन ने केंद्रीय मंत्री के दौरे को चंडीगढ़ और न्यायिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि "उनकी यात्रा से अधिवक्ताओं और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद होगा।"
इस दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री का अभिनंदन किया। अर्जुन राम मेघवाल के इस दौरे के दौरान विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। उनके प्रवास के दौरान अधिवक्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →
0 | 3 | 3 | 1 | 3 | 5 | 6 |