*राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की अभद्र भाषा उनकी घटिया सोच को दर्शाती है : सुधा भारद्वाज*
*प्रदर्शन के माध्यम से हरियाणा महिला कांग्रेस भाजपा नेताओं को राहुल गांधी से माफी मांगने की दी चेतावनी : सुधा भारद्वाज*
*राहुल गांधी के प्रति भाजपा नेताओं ने इस तरह की बयान बाजी बंद नहीं की तो महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी तेज : सुधा भारद्वाज*
पंचकूला, 18 सितम्बर 2024। हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। यह प्रदर्शन भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, भाजपा को इसका जवाब देने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है ।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जो भाजपा की बौखलाहट और घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपाई घबरा गए हैं और राहुल गांधी के खिलाफ अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने बयान दिया है कि राहुल गांधी की जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रूपए देंगे, पंजाब के एक मंत्री ने राहुल गांधी को आंतकी बताया है, जिन्होंने यह कहते हुए राहुल गांधी जी को धमकी दी है की उनका वही हश्र होगा, जो उनकी दादी इंदिरा गांधी का हुआ था, राहुल गांधी पर ऐसे व्यक्तिगत हमले लोगों को हिंसा के लिए भड़काने को मजबूर करते है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान न केवल राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने की कोशिश हैं, बल्कि देश की राजनीति को व्यक्तिगत हमलों के स्तर तक गिराने का प्रयास भी हैं। इसके विरोध में आज देशभर में महिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करने का फ़ैसला लिया है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला कांग्रेस भाजपा के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है और इसे राहुल गांधी के खिलाफ व्यक्तिगत हमलों के रूप में देखती है। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस भाजपा नेताओं से माफी की मांग करती है और चेतावनी देंती हैं कि वह राहुल गांधी से माफ़ी मांगे। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं की गई तो वे भाजपा और उनके नेताओं के ख़िलाफ़ महिला कांग्रेस अपना आंदोलन तेज करेगी।
इस अवसर पर स्टेट जनरल सेक्टरी सुषमा खन्ना, स्टेट महासचिव माला नागरा, स्टेट उपाध्यक्ष चंचल शर्मा, जिला प्रधान सुनीता मान, जिला प्रधान सविता मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →