"मनीमाजरा में शुरू की गई चौबीसो घंटे जलापूर्ति परियोजना की भौतिक अवसंरचना और परीक्षण चरण पूरा"
सांसद मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में मनीमाजरा में चौबीसो घंटे पानी की आपूर्ति से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दिया जवाब
इस परियोजना के लिए कोई ऋण नहीं लिया गया : नित्यानंद राय
बाबूशाही ब्यूरो
चण्डीगढ़, 11 फ़रवरी। : सांसद मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में मनीमाजरा में चौबीसो घंटे पानी की आपूर्ति से संबंधित सवाल पूछे जिनके जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि अगस्त 2024 में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मनीमाजरा में शुरू की गई चौबीसो घंटे जलापूर्ति परियोजना के तहत भौतिक अवसंरचना और परीक्षण चरण पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना के तहत शिकायत निवारण के लिए एक उपभोक्ता शिकायत प्रकोष्ठ और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है।
मनीष तिवारी ने इस परियोजना के लिए लिए गए ऋण का विवरण भी माँगा जिसके जवाब में नित्यानंद राय ने बताया कि यह परियोजना स्मार्ट सिटी फंड के तहत वित्तपोषित है, इसलिए इसके लिए कोई ऋण नहीं लिया गया है।
मनीष तिवारी ने सवाल उठाए कि अगस्त 2024 में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा उद्घाटित मनीमाजरा, चंडीगढ़ में चौबीसो घंटे जल आपूर्ति परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है, क्या यह परियोजना अभी भी परीक्षण चरण में है, यदि हां, तो क्षेत्र में चौबीसों घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में देरी के क्या कारण हैं, क्षेत्र में अनियमित आपूर्ति, गंदे और पीने योग्य न होने वाले पानी की समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
इनके अलावा मनीमाजरा में चौबीसो घंटे जल आपूर्ति परियोजना के लिए लिए गए ऋण का विवरण भी माँगा जिसमें उसकी पुनर्भुगतान संरचना, ब्याज दरें और चंडीगढ़ के निवासियों पर पड़ने वाला वित्तीय भार शामिल है।
उन्होंने पिछले पाँच वर्षों में चंडीगढ़ नगर निगम की आय और व्यय का वर्षवार विवरण भी माँगा था जिसके जवाब निम्नलिखितानुसार दिया गया :
वर्ष आय व्यय
2019-20 646.28 701.24
2020-21 768.11 710.61
2021-22 842.00 760.82
2022-23 894.00 943.00
2023-24 888.00 991.15
कुल 4038.39 4106.82
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →