चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने गठित की 12 उप-समितियां
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 11 फरवरी – नगर निगम, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मंगलवार को 12 उप-समितियों का गठन किया। इनमें तीन वैधानिक समितियां— सड़क समिति, जल आपूर्ति एवं सीवरेज निपटान समिति, और गृह कर निर्धारण समिति शामिल हैं, जो प्रशासनिक मानकों के तहत बनाई गई हैं।
इसके अलावा, स्वच्छता, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, अग्निशमन, विद्युत, खेल-कला, गांव एवं कॉलोनी विकास, मंडी व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर समितियों का गठन किया गया।
बॉक्स
समितियों की मुख्य विशेषताएं
▶️ सड़क समिति – सड़कों के निर्माण, मरम्मत और यातायात संबंधी कार्यों की निगरानी करेगी।
▶️ जल आपूर्ति एवं सीवरेज निपटान समिति – शहर में जल प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देगी।
▶️ गृह कर निर्धारण समिति – संपत्ति कर से जुड़े मामलों और दरों के निर्धारण पर कार्य करेगी।
▶️ स्वच्छता समिति – चंडीगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।
▶️ पर्यावरण एवं नगर सौंदर्यीकरण समिति – हरियाली बढ़ाने और शहर की सुंदरता बनाए रखने पर फोकस करेगी।
▶️ महिला सशक्तिकरण समिति – महिलाओं से जुड़े मुद्दों को हल करने और सुरक्षा तथा कल्याण की योजनाएं लागू करने का कार्य करेगी।
▶️ विद्युत समिति – शहर में बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान देगी।
▶️ अग्निशमन एवं आपातकालीन समिति – आग और अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की रणनीति बनाएगी।
▶️ कला, संस्कृति एवं खेल समिति – खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन को बढ़ावा देगी।
गांव, कॉलोनी एवं स्लम विकास समिति – शहरी विकास के अंतर्गत गांव और स्लम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने का कार्य करेगी।
डे मार्केट एवं अपनी मंडी समिति – बाजारों और मंडियों की व्यवस्था को बेहतर बनाएगी।
नगर निगम के विकास को मिलेगा बढ़ावा
मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि इन समितियों के गठन से नगर निगम की प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने और शहर की बेहतरी के लिए समर्पित रहने का आग्रह किया।
अन्य समितियाँ इस प्रकार हैं।
सड़क समिति
1. दलीप शर्मा
2. राजिंदर कुमार शर्मा
3. सरबजीत कौर
4. महेशइंदर सिंह
5. गुरचरणजीत सिंह
6. सुमन देवी
7. मनौर
8. निर्मला देवी
9. डॉ. नरेश पंचाल
जलापूर्ति एवं सीवरेज निपटान समिति
1. सरबजीत कौर
2. गुरचरणजीत सिंह
3. कंवरजीत सिंह
4. कुलजीत सिंह संधू
5. सौरभ जोशी
6. प्रेम लता
7. जसबीर सिंह (वार्ड नं. 21)
8. दर्शना
9. सतिंदर सिंह सिद्धू
गृह कर निर्धारण समिति
1. डॉ. रमणीक सिंह बेदी
2. अनूप गुप्ता
3. गुरबक्श रावत
4. जसमनप्रीत सिंह
5. राजिंदर कुमार शर्मा
6. अंजू कत्याल
7. दमनप्रीत सिंह
8. तरुणा मेहता
9. अमित जिंदल
स्वच्छता समिति
1. मनोज सोनकर
2. हरजीत सिंह
3. लखबीर सिंह
4. दलीप शर्मा
5. बिमला दुबे
6. योगेश ढींगरा
7. पूनम
8. निर्मला देवी
9. गीता चौहान
इंफोर्मेट समिति
1. राजिंदर कुमार शर्मा
2. कंवरजीत सिंह
3. बिमला दुबे
4. गुरचरणजीत सिंह
5. गुरबक्श रावत
6. नेहा
7. योगेश ढींगरा
8. जसबीर सिंह (वार्ड नं. 24)
9. धरमिंदर सैनी
अग्निशमन एवं आपातकालीन समिति
1. महेशइंदर सिंह
2. गुरबक्श रावत
3. जसमनप्रीत सिंह
4. अनूप गुप्ता
5. कुलजीत सिंह संधू
6. राम चंद्र यादव
7. कुलदीप कुमार
8. सचिन गालव
9. मोहिंदर कौर
पर्यावरण एवं नगर सौंदर्यीकरण समिति
1. गुरप्रीत सिंह
2. महेशइंदर सिंह
3. जसमनप्रीत सिंह
4. राजिंदर कुमार शर्मा
5. हरदीप सिंह
6. प्रेम लता
7. जसबीर सिंह (वार्ड नं. 21)
8. जसबीर सिंह (वार्ड नं. 24)
9. उमेश घई
महिला सशक्तिकरण समिति
1. प्रेम लता
2. गीता चौहान
3. सरबजीत कौर
4. बिमला दुबे
5. सुमन देवी
6. पूनम
7. जसविंदर कौर
8. अंजू कत्याल
9. तरुणा मेहता
विद्युत समिति
1. कंवरजीत सिंह
2. अनूप गुप्ता
3. कुलजीत सिंह संधू
4. महेशइंदर सिंह
5. सौरभ जोशी
6. नेहा
7. दमनप्रीत सिंह
8. गुरप्रीत सिंह
9. अनिल मसीह
गांव, कॉलोनी एवं स्लम विकास समिति
1. कुलजीत सिंह संधू
2. बिमला दुबे
3. हरजीत सिंह
4. मनोज सोनकर
5. लखबीर सिंह
6. मनौर
7. जसविंदर कौर
8. निर्मला देवी
9. सतिंदर सिंह सिद्धू
डे मार्केट एवं अपनी मंडी समिति
1. लखबीर सिंह
2. श्री हरजीत सिंह
3. मनोज सोनकर
4. कंवरजीत सिंह
5. बिमला दुबे
6. मनौर
7. योगेश ढींगरा
8. गुरप्रीत सिंह
9. डॉ. नरेश पंचाल
कला, संस्कृति एवं खेल समिति
1. अंजू कत्याल
2. सौरभ जोशी
3. सरबजीत कौर
4. हरदीप सिंह
5. राम चंद्र यादव
6. कुलदीप कुमार
7. सचिन गालव
8. दर्शना
9. मोहिंदर कौर
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →