ACB हिसार ने आरोपी अरविन्द को गिरफ्तार किया
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 फरवरी। ए.सी.बी. हिसार की टीम ने कल, 21 फरवरी 2025 को आरोपी अरविन्द निवासी गांव मात्रश्याम, जिला हिसार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय अदालत, हिसार में पेश किया जा रहा है।
मामला यह है कि हरियाणा एग्रो, पंचकूला ने वर्ष 2009-2010 और 2010-2011 में गेहूं, धान और बाजरा की सुरक्षा के लिए फर्म M/s Lokesh Security & Detective Agency, हिसार को हरियाणा के सभी जिलों में सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए टेंडर अलॉट किया था। इस फर्म के मालिक, आरोपी अरविन्द, ने इस दौरान हरियाणा एग्रो को सुरक्षा कर्मचारियों की भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा निधि और सेवा कर की कुल राशि 97,85,411/- रुपये अपने खाते में जमा न कराते हुए गबन करने का आरोप झेला है।
आरोप की जांच के बाद ए.सी.बी. हिसार ने आरोपी अरविन्द के खिलाफ अभियोग संख्या 01 दिनांक 09.01.2018 को धारा 409, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →