- देश की सेवा में फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: किरण चौधरी
- राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने प्रेक्षा विहार में आयोजित वीर नारी एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित
- 106 वर्षीय शांति देवी व 103 वर्षीय कैप्टन अमीलाल सिंह सहित अनेक युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित
बाबूशाही ब्यूरो
भिवानी, 30 मार्च। रविवार को स्थानीय प्रेक्षा विहार में हरियाणा पूर्व सैनिक संघ जिला भिवानी व जिला चरखी दादरी के तत्वावधान में वीर नारी एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की बदोलत के चलते ही आज हम सुरक्षित हैं।
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि वे भी एक फौजी की बेटी हैं और उनका खून मेरे रग-रग में भरा है। देश के निर्माण में और देश की सेवा में फौजियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद किरण चौधरी ने कहा कि जिला भिवानी और चरखी दादरी के हर तीसरे घर में एक फौजी है। जब-जब देश को शहादत की जरूरत हुई है तो हमारे जांबाज सैनिक सबसे आगे खड़े मिले हैं।
सांसद किरण चौधरी ने संबोधन के दौरान उनके पिता ब्रिगेडियर आत्मा सिंह द्वारा बताई गई 1971 भारत पाक की लड़ाई में बदुरिया बटालियन के योगदान के बारे में भी उपस्थित सैनिक योद्धाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फौजियों का परिवार मेरा अपना परिवार है। वे एक फौजी की बेटी होने के नाते वीरांगनाओं की पीड़ाओं को नजदीक से समझती हंै। उन्होंने कहा कि फौजियों के परिवारों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी हर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। श्री मोदी ने सबसे पहले वन रैंक-वन पेंशन लागू करके फौजियों को सम्मानित किया है। श्री मोदी बार्डर पर जाकर फौजी भाइयों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं। इसके अलावा फौजियों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इसके साथ-साथ हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गरीब, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग की भलाई के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री ने फौजियों को नौकरियों में विशेष छूट दी है। उनके बच्चों के लिए इस बजट में स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान किया है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 106 वर्षीय शांति देवी, 103 वर्षीय कैप्टन अमी लाल सिंह, वीर चक्र अवार्डी की धर्मपत्नी गीता देवी, वीरांगना संतोष देवी, वीरांगना कृष्णा देवी, कारगिल शहीद वीरांगना सुनीता देवी, वेद कौर आर्य नगर, पूर्व सैनिकों का छोटी पंचायत के जनप्रतिनिधियों (सरपंच) और हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ जिला भिवानी एवं चरखी दादरी के प्रतिनिधियों ने भी सांसद किरण चौधरी को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह के आयोजक हरियाणा पूर्व सैनिक संघ जिला भिवानी के प्रधान सुरेंद्र कौशिक, जिला चरखी दादरी के प्रधान हवलदार राजेश, हरियाणा एक्स सर्विसमैन उप प्रधान कैप्टन अब्जा राम दहिया, जनरल सेक्रेटरी कर्नल टीसी दहिया, कर्नल जयनारायण, कर्नल महेंद्र सिंह, कैप्टन कालूराम शर्मा, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, कैप्टन भूप सिंह, हवलदार राम अवतार शर्मा, सूबेदार चांदवीर, अमर सिंह हालुवासिया, हरी सिंह सांगवान, रामप्रसाद शर्मा, शीशराम चेयरमैन, दिलबाग नीमड़ी, प्रदीप गोलागढ, कृष्ण लेघा, मनजीत रावलधी, किरण पाल ढिल्लो, रवि पंघाल, मैनपाल वालिया, सतनारायण शर्मा, कर्नल टेकचंद सहित समस्त सैनिक संघ व प्रदेश के अन्य संघों के पदाधिकारी, वीरांगनाएँ तथा अधिकारी गण उपस्थित रहे।
************ ***************
0 | 3 | 3 | 2 | 0 | 5 | 5 |