हरियाणा चुनावः अंबाला और घरौंडा में गरजेंगे खड़गे, विरोधियों पर करेंगे ज़ुबानी हमले
अबांलाः हरियाणा में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं वैसे वैसे बड़े सियासी चेहरे भी प्रचार के लिए राज्य में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे आज प्रदेश के अंबाला में गरजेंगे। खड़गे पुलिस लाइन ग्राउंड में 10.30 बजे तक पहुंच जाएंगे। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। खड़गे कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह के पक्ष में लोगों से वोट मांगेगे। घरौंडा विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में भी आज दोपहर 12 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली करेंगे। घरौंडा में नजदीक PWD रेस्ट हाउस (न्यासा इंडस्ट्रियल पार्क) में दोनों सीनियर नेता वर्करों को संबोधित करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →0 | 3 | 2 | 9 | 5 | 3 | 6 |